मोहाली का मैच विराट कोहली का 100वां टेस्ट था, पर वह केवल 45 रन ही बना सके. भारत को पारी से मिली जीत के कारण सौवें टेस्ट की दूसरी पारी मे भी सैकड़ा जड़ने का उनके असंख्य चाहने वालों का सपना हकीकत मे तब्दील न हो सका. वैसे कोहली ‘पिंक बॉल टेस्ट’ में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं . इसलिए कल से चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होने वाले डे-नाइट टेस्ट में फिर ज्यादातर निगाहें कोहली के बल्ले पर ही टिकी होंगी. - sports podcast india sri lanka t20 series bangalore rohit sharma virat kohli 100th test match suno dil se nodakm