केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2016 से अबतक 5000.667 करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च किए हैं. कैबिनेट ने देश में महिलाओं की शादी की वैध उम्र को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया कि केंद्र सरकार की 2021 में जाति आधारित जनगणना कराने की कोई योजना नहीं है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7 हजार, 974 नए मामले सामने आए हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में लखीमपुर मामले के मुख्य आरोपी के पिता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त की मांग की. अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने बताया कि लोगों की रक्षा के लिए तालिबान को शहर में आने का न्योता दिया ताकि देश और शहर अराजकता में न फंस जाए .
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.