गल्फ देश उन देशों का समूह है जिनकी सीमा फारस की खाड़ी (Persian Gulf) के साथ लगती है। गल्फ कंट्रीज सात देशों का समूह है इन सात देशों में सऊदी अरब, कुवैत, यूएई (संयुक्त अरब अमीरात), कतार, ओमान, बहरैन और इराक़ शामिल है।
गल्फ देशों का भारत के लिए बहुत महत्व है। गल्फ कॉरपोरेशन काउंसिल (GCC) क्या है और इसका भारत से क्या संबंध है? हिंदुस्तान का गल्फ देशों के साथ बहुत सालों पुराना कूटनीतिक और बहुत मजबूत रिश्ता है। गल्फ देशों में हिंदुस्तान के आठ से दस मिलियन लोग रहते है। हिंदुस्तान के कुल व्यापार का काफी हिस्सा इन देशों से आता है। सऊदी अरब और यूएई हिंदुस्तान के बड़े ट्रेड पार्टनर्स में से एक है। भारत गल्फ देशों से 40 % क्रूड ऑयल और 18% पेट्रोलियम गैस और 8% हीरों का आयात करता है और साथ ही इन देशों को 14% रिफाइंड पेट्रोलियम, 8% ज्वैलरी, 7% चावल निर्यात भी करता है। भारत किस तरह गल्फ देशों से जुड़ा है? भारत का गल्फ देशों के साथ रिश्ता समझना कितना जरूरी है? जानिए हिंदुस्तान के संदर्भ में गल्फ देशों के बारे में मुख्य जानकारी आसिफ रमीज़ दाऊदी से "GULF REPORT 24" में सिर्फ पॉडकास्ट 24 पर।
पॉडकास्ट 24 आवाज़ सबकी।