भारतीय समाज में स्त्री और पुरुषों के अलावा एक वर्ग ऐसा भी है जिन्हें संविधान के द्वारा सभी अधिकार दिए गए हैं लेकिन ज़मीनी स्तर पर इनकी हक़ीक़त कुछ और ही है। हम बात कर रहे हैं (TRANSGENDER) यानी किन्नर समुदाय की। भारतीय इतिहास में इस समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान है। भारतीय हिंदू धर्म ग्रंथों जैसे रामायण औऱ महाभारत में भी इस समुदाय के लोगों का ज़िक्र आता है। लेकिन आजादी के 75 साल बाद भी भारतीय समाज में (TRANSGENDER) समुदाय की स्थिती में सुधार नहीं आया है। आज के हमारे एपिसोड में हम आपको NAAZ JOSHI की कहानी सुनाने जा रहे हैं… कौन हैं नाज़ जोशी ? कैसे बनीं वो देश की पहली इंटरनेशनल (TRANSGENDER) ब्यूटी क्वीन ? क्या है उनके संघर्ष की कहानी ? सुनिए और जानिए PODCAST24 AWAAZ SABKI पर।