Listen

Description

एक रुपये के सिक्के की कीमत शायद ही किसी आम शख्स के लिए मायने रखती हो, लेकिन कानून पढ़ने वाले छात्रों को इसकी कीमत अब कई सालों तक याद रहेगी. उन्हें जब वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के अवमानना केस को लेकर बताया जाएगा तो इस एक रुपये के सिक्के का भी जिक्र होगा. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में दोषी करार दिए गए प्रशांत भूषण पर 1 रुपये जुर्माना लगाया है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर वो एक रुपया नहीं देते हैं तो उन्हें तीन महीने की जेल काटनी होगी.

भले ही प्रशांत भूषण को इस मामले में दोषी ठहराया गया और उन पर सजा का ऐलान हुआ, लेकिन इसे उनकी नैतिक जीत के दौर पर देखा जा रहा है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खुद ही संज्ञान लिया, खुद ही प्रशांत भूषण को दोषी करार दिया और खुद ही फैसला भी सुनाया. क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट से ही जुड़ा था. अब इस पूरी सुनवाई और फैसले को किस तरह से देखा जाए, इसी पर आज इस पॉडकास्ट में बात करेंगे.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices