Listen

Description

Burj Khalifa: भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुबई स्थित बुर्ज खलीफा तिरंगे की रोशनी में सराबोर हो गया. संयुक्त अरब अमीरात स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने भारतीय राष्ट्रगान जन-गण-मन की धुन बजाकर करोड़ों भारतीयों को गर्वान्वित महसूस करने का एक अवसर भी दिया. बुर्ज खलीफा के सोशल हैंडल से पोस्ट किए गए करीब 29 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकती है कैसे पूरी इमारत तिरंगे के रंग में रंग गई है. तिरंगे के तीन रंगों के अलावा बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर “Happy Indepenence Day”, “हर घर तिरंगा” और “जय हिंद” संदेश भी डिस्प्ले किया गया. इसके अलावा महात्मा गांधी की तस्वीर भी बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई. भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस देश-विदेश में धूमधाम से मनाया गया. विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने भी हर्षोल्लाष के साथ आज़ादी का जश्न मनाया.