Listen

Description

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष 'भस्म आरती' की गई और भगवान महाकालेश्वर से चंद्रयान-3 की उड़ान को सफल बनाने की प्रार्थना की गई. इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 23 अगस्त को लगभग 18:04 बजे IST पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत ही नहीं पूरी दुनिया में दुआओं का दौर जारी है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अमेरिका के वर्जीनिया के एक मंदिर में पूजा हुई. मंदिर के पुजारी साई ए. शर्मा ने बताया, "आज हम चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन कर रहे हैं. हम लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी से प्रार्थना कर रहे हैं. हम 'महागणपति हवन' भी कर रहे हैं. लक्ष्मीनरसिम्हा स्वामी के आशीर्वाद से यह मिशन सफल होगा. इसके अलावा अमेरिका के न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र मेंचंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की जा रही है. Chandrayaan-3: लैंडिंग के वक़्त साउथ अफ्रीका से वर्चुअली जुड़ेंगे PM मोदी