Listen

Description

India-Canada: भारत ने कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया कि भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं. विदेश मंत्रालय के मुताबिक "कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और आपराधिक हिंसा को देखते हुए, वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और यात्रा पर विचार करने वाले लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है. हाल ही में, खतरों ने विशेष रूप से भारतीय राजनयिकों और वर्गों को निशाना बनाया गया है" भारतीय समुदाय जो भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करता है. इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं". Hardeep Singh Nijjar: कनाडा के पीएम ट्रूडो का बयान, नहीं कर रहे भारत को भड़काने की कोशिश