महाभारत के तीसरे दिन का युद्ध। युद्ध शुरू होते ही धरती रक्त रंजीत होने लगी। घमासान युद्ध चल रहा था। द्रोण और भीस्म युधिष्ठिर से युद्ध कर रहे थे। नकुल सहदेव युधिष्ठिर के साथ थे। अर्जुन भी वही थे। शकुनि और उनकी सेना सात्यकी और अभिमन्यु से युद्ध कर रही थी। भीम और उनका पुत्र घटोत्कच पीछे की तरफ दुर्योधन और उसके अंतर्गत सेना के साथ युद्ध कर रहे थे।