Listen

Description

गेंद | राजेश जोशी

एक बच्चा करीब सात-आठ के लगभग

अपनी छोटी-छोटी हथेलियों में

गोल-गोल घुमाता एक बड़ी गेंद

इधर ही चला आ रहा है

और लो उसने गेंद को

हवा में उछाल दिया!

सूरज, तुम्हारी उम्र

क्या रही होगी उस वक़्त!