Listen

Description

नवशक्ति — नौ दिन, नौ शक्तियाँ। दिन 2: माँ ब्रह्मचारिणी — तपस्या · संयम · संकल्प — जो छोड़ा जाए, वह खोया नहीं जाता

अपर्णा नाम की कथा: शिव को पाने के लिए तप — पहले हज़ार वर्ष केवल फल-फूल, फिर सौ वर्ष शाक, फिर तीन हज़ार वर्ष केवल सूखे बिल्वपत्र। और फिर पत्ते भी छोड़ दिए — अ-पर्णा, “पत्तों के बिना”।

कथा का सार यह नहीं कि उन्होंने क्या खाया या नहीं खाया। सार यह है कि उनका लक्ष्य परिस्थितियों और सुविधा पर निर्भर नहीं था — शिवपुराण के अनुसार उन्होंने गर्मी, ठंड और वर्षा समभाव से सहीं, और मन शिव में स्थिर रखा।

तप और यातना का अंतर: यातना हम पर आती है, तप हम चुनते हैं। तप = तपाना, जैसे सोना आग में।

संकल्प का अर्थ कठोर होना नहीं; अपने चुने हुए सत्य से बार-बार न हटना है।

स्वर — Sumit Kumar Banerjee (वर दे, वीणावादिनि वर दे) · Ramchandra Kulkarni (मन तड़पत हरि दर्शन को आज) · Anand Renapure (जीवन से न हार ओ जीने वाले)

प्रत्येक गायक ने अपना गीत स्वयं चुना — और बताया, क्यों।
ONE SONG • ONE SHAKTI • ONE WHY

आवाज़ — आदित्य एवं मीरा · संयोजन — नीरू जी · तकनीकी व्यवस्था — प्रेरणा अंचन