Listen

Description

नवशक्ति — नौ दिन, नौ शक्तियाँ। दिन 3: माँ चन्द्रघण्टा — साहस • संयमित शक्ति • एकाग्रता

ध्वनि भी शक्ति है। दुर्गासप्तशती के एकादश अध्याय में घण्टे की स्तुति है: उसका स्वन जगत को भर देता है और असुरों का तेज नष्ट करता है। रक्षा प्रहार से नहीं, नाद से। अस्त्र एक लक्ष्य को छूता है; नाद पूरे वातावरण को बदल देता है।

इसलिए: साहस हमेशा किसी पर प्रहार करना नहीं है। कभी अपनी उपस्थिति इतनी स्पष्ट कर देना भी साहस है कि भय की दिशा बदल जाए।

नाम का विरोधाभास: चन्द्र — शीतलता; घण्टा — चेतावनी का नाद। एक ही मस्तक पर शांति और युद्ध-सज्जता, दोनों।

तीन परतें: साहस (पीछे न हटना) · एकाग्रता (शक्ति को बिखरने न देना) · संयम (शक्ति का विवेकपूर्ण उपयोग)।

हटाया गया: "मस्तक का अर्धचन्द्र शिव का है, विवाह के बाद पार्वती ने धारण किया" — भक्ति-परंपरा में प्रचलित, पर सप्तशती/पुराण से anchor नहीं। प्रसारण-तथ्य के रूप में प्रयोग न करें।

Radio Sur Sangam व्याख्या (शास्त्र-वचन नहीं): शक्ति केवल गति हो तो भटक सकती है; केंद्र निष्क्रिय हो तो ऊर्जा जीवन नहीं रचती। मणिपूर-अग्नि का रूपक — चूल्हे की आग पकाती है, जंगल की आग ले जाती है; अंतर आग में नहीं, उसके बँधे होने में।

स्वर — Meenu Kapoor (इतनी शक्ति हमें देना दाता) · Purvi Vyas (शिव ताण्डव स्तोत्र) · Shailja Hota (मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा)

प्रत्येक गायक ने अपना गीत स्वयं चुना — और बताया, क्यों।
ONE SONG • ONE SHAKTI • ONE WHY

आवाज़ — आदित्य एवं मीरा · संयोजन — नीरू जी · तकनीकी व्यवस्था — प्रेरणा अंचन