नवशक्ति — नौ दिन, नौ शक्तियाँ। दिन 5: माँ स्कन्दमाता — वात्सल्य · मातृशक्ति — जो थामता नहीं, जाने देता है
अस्त्र का नाम ही शक्ति था। माँ ने छह वर्ष के कार्तिकेय के हाथ में जो दिव्य भाला रखा, उसका नाम "शक्ति" है। नौ दिन का यह कार्यक्रम नवशक्ति कहलाता है — और नाम यहीं से आता है: एक माँ के हाथ से। (स्रोत: सुशीला जी का पाठ।)
तारकासुर के वरदान का अर्थ: उसकी मृत्यु केवल शिव के पुत्र के हाथों हो सकती थी — और उस समय शिव का कोई पुत्र नहीं था। अर्थात् तीनों लोकों की रक्षा किसी अस्त्र या युद्ध-नीति पर नहीं, इस बात पर टिकी थी कि एक बालक जन्मे और कोई उसे पाले। वात्सल्य योजना का कोमल हिस्सा नहीं था — वही पूरी योजना थी।
वात्सल्य की कठिन परिभाषा: माँ अपने छह वर्ष के बेटे के आगे ढाल बनकर खड़ी नहीं हुईं। उन्होंने उसे अस्त्र दिया और हट गईं। प्रेम का सबसे कठिन हिस्सा बचाना नहीं, जाने देना है।
वरदान माँ को नहीं मिलता: परंपरा कहती है कि स्कन्दमाता की उपासना में फल गोद में बैठे बालक को मिलता है — माँ के हाथ से। आशीर्वाद उन तक नहीं, उनके through जाता है।
या देवी का पाठ-भेद: सुशीला जी "लक्ष्मीरूपेण संस्थिता" से आरंभ करती हैं, जबकि कार्यक्रम प्रतिदिन "शक्तिरूपेण" कहता है। दोनों एक ही स्तुति के पाठ हैं — मंगलाचरण में यही पुल बनाया गया।
स्वर — Debashish Nandy (कान्हा बोले ना) · Indrani Borpujari (मैं तुलसी तेरे आंगन की) · Raksha (सुरमई अँखियों में नन्हा मुन्ना एक सपना दे जा रे) · Sushila Suresh Katneshwarkar (स्कन्दमाता की कथा — मराठी में (आजीचा आशीर्वाद))
प्रत्येक गायक ने अपना गीत स्वयं चुना — और बताया, क्यों।
ONE SONG • ONE SHAKTI • ONE WHY
आवाज़ — आदित्य एवं मीरा · संयोजन — नीरू जी · तकनीकी व्यवस्था — प्रेरणा अंचन