नवशक्ति — नौ दिन, नौ शक्तियाँ। दिन 7: माँ कालरात्रि — निर्भयता — भय पर विजय · शुभंकरी
रक्तबीज का वरदान: उसके रक्त की जो बूँद ज़मीन पर गिरे, उससे एक और रक्तबीज जन्म ले। अर्थात् उस पर प्रहार करना ही उसे बढ़ाना था — जीत का सीधा रास्ता था ही नहीं। इसलिए उन्होंने प्रहार करना छोड़ा और रक्त को ज़मीन पर गिरने से पहले पी लिया। यह दृश्य कोमल नहीं है, और परंपरा ने इसे कोमल बनाने की कोशिश भी नहीं की।
और उसके बाद भी वे शुभंकरी कहलाईं। जिसने सबसे भयानक काम किया, उसी को सबसे शुभ नाम मिला।
समकालीन अर्थ (दिन का केंद्र): कुछ डर लड़ने से बढ़ते हैं — यही उनका वरदान है। जो बात बदली नहीं जा सकती, जो कमी रहेगी, जो व्यक्ति लौटेगा नहीं — उनसे लड़ते रहिए तो वे बढ़ते हैं। उन्हें भीतर जगह दे दीजिए तो वे शांत हो जाते हैं। यह हार नहीं, सबसे कठिन जीत है।
मीनू कपूर जी का जन्मदिन इसी दिन है — सबसे भयानक रूप के दिन, जिसका नाम शुभंकरी है।
स्वर — Diwakar Jha (मित्तर प्यारे नु हाल मुरीदा दा कहना) · Meenu Kapoor (ओ पालनहारे) · Namita Mediratta (कहाँ तक ये मन को अंधेरे छलेंगे) · Neeru Gulati (ओ मैया तेरी जगमग ज्योत उजारी)
प्रत्येक गायक ने अपना गीत स्वयं चुना — और बताया, क्यों।
ONE SONG • ONE SHAKTI • ONE WHY
आवाज़ — आदित्य एवं मीरा · संयोजन — नीरू जी · तकनीकी व्यवस्था — प्रेरणा अंचन