हाथियों की तरह हम भी अक्सर इसी धारणा पर दृढ़ रहते हैं कि हम कुछ भी नहीं कर सकते. केवल एक बार किसी कार्य में निष्फल हो जाने से हम अपना आत्मविश्वास खोने लगते हैं. हममें से कई इस कहानी को समझ सकते हैं क्योंकि जीवन में कभी न कभी हमने असफलता का अनुभव किया है. प्रायः असफल होने से हम यह मानने लगते हैं कि हम कुछ भी करने के योग्य नहीं हैं, हम इसे सच समझ लेते हैं और स्वयं को एक सीमित संसार में परिमित कर लेते हैं. परंतु अगर हम अपने जीवन की तथाकथित विफलताओं को मात्र प्रारम्भिक प्रयास समझें और सकारात्मक व सकेंद्रित रहकर अपने लक्ष्य की दिशा में परिश्रम जारी रखें तो हम अवश्य सफल होंगें
http://saibalsanskaar.wordpress.com