"बदलना पड़ता है!!"
(क्यूकी जरुरत हमें है, और अपनी परिस्थिति के लिए हम खुद जिम्मेदार है।)
कभी- कभी जीवन में बहूत कठिन समय भी आता है, और हम ना चाह कर भी वो सब काम भी करने के लिए तैयार हो जाते है जो हम नहीं चाहते।
लेकिन अगर खुद में विश्वास है,और ईश्वर पर भरोसा एवं नियत साफ़ हो तो सफलता पाना निश्चत है।
इसलिए काम जो भी हो ,उसे निष्ठा से करना चाहिए, ईश्वर ने चाहा तो जीवन में रोशनी जरूर होगी।
इसी को आगे बढ़ाते हुए कुछ लाईने है, आशा करता हु आपके जीवन में कुछ रौशनी की किरणें लेकर आयेगी।।
धन्यवाद।।
"अंगारो पर भी चलना पड़ता है।
समय पर हर परिस्थिति से ,लड़ना पड़ता है।।
बदलते नहीं लोग, ना बदला समय कभी।
हालात बदलने है तो, खुद - बदलना पड़ता है।।"
अरविन्द गौतम।