Listen

Description

Edmond Halley Death Anniversary: वो वैज्ञानिक जिसने हेली धूमकेतु के बारे में दुनिया को बताया. हमारा जन्म एक जानवर के रूप में हुआ था, अगर हमारे बीच से नए नए खोज करने वाले बुद्धिजीवी निकल कर सामने ना आते तो शायद हम ये कभी साबित ही ना कर पाते कि हम मानव हैं और हम जानवरों से अलग हैं. ‘हैली धूमकेतु’ की खोज इन आविष्कारों में से ही एक महवपूर्ण आविष्कार था. दुनिया की हेली धूमकेतु से पहचान कराने वाले एडमंड हेली ने 1742 में आज ही के दिन 14 जनवरी को आखिरी सांस ली थी। एडमंड हेली का नाम इंग्लैंड के प्रसिद्ध खगोलविदों (एस्ट्रोनॉमर्स) में गिना जाता है। एडमंड हेली का जन्म 8 नवंबर 1656 को इंग्लैंड के शोरडिच में हुआ था। उनके पिता का साबुन का कारोबार था। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के क्वींस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। बाद में ऑक्सफोर्ड से ही मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

---

This episode is sponsored by
· Anchor: The easiest way to make a podcast. https://anchor.fm/app