भारत आज़ादी की 77वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल क़िले से देश को संबोधित किया, 2024 के चुनाव से पहले लाल किले से अपने आख़िरी संबोधन में पीएम ने अपनी किन उपलब्धियों का बखान किया, राजस्थान में अशोक गहलोत फ्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना लेकर आए हैं, इन ताबड़तोड़ वेलफेयर स्कीम्स का कितना फ़ायदा मिलेगा, अतीक-अशरफ मर्डर केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से कुछ तीखे सवाल किए हैं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर क़ानून की फांस बढ़ रही है, जॉर्जिया के ग्रैंड जूरी ने ट्रंप के खिलाफ कल एक अभियोग पेश किया है, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.
प्रोड्यूसर- कुमार केशव
साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह.