Listen

Description

2024 चुनावों से पहले गठबंधन का सूत्र तलाशते विपक्षी दलों की बैठक आज पटना में हुई .राहुल गांधी, लालू यादव से लेकर केजरीवाल तक सब पहुंचे,क्या तय हुआ बैठक में और 2024 में बीजेपी को सत्ता से खदेड़ने का क्या प्लान सोचा विपक्ष ने, अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का आज अंतिम दिन है. तीन दिन की बातों-मुलाकातों का सार क्या और कौन कौन सी डील डन हुईं,इलोन मस्क भारत में इंटरनेट लाना चाह रहे हैं लेकिन यहां कई दुकान पहले से हैं. तो मस्क की एंट्री कितनी आसान है और अगर वो आए तो यूज़र्स को फायदा है या नुकसान और वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हो गया है,कितनी बैलेंस्ड है ये टीम? सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रोड्यूसर: चेतना काला
साउन्ड मिक्स: अमृत रेजी