असम-मिजोरम सीमा पर दो गुटों में हिंसक झड़प के कारण माहौल तनावपूर्ण है. तो क्या है सीमा से जुड़ा ये विवाद और कितना पुराना है. क्या इसके पीछे कोई चुनावी प्रपंच तो नहीं? मध्य प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव के लिए क्या है बीजेपी और कांग्रेस की तैयारी? त्योहारी सीज़न में भारतीय बाज़ार की कैसी रहेगी चाल? और बिहार के बिना डिग्री वाले डॉक्टर से बातचीत, सुनिए आज के 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से.