Listen

Description

बेंगलुरु में आज से देश के 26 विपक्षी दल दो दिनों तक इस एजेंडे पर बैठ गए हैं कि 2024 की लड़ाई कैसे लड़ी जाएगी.सीट बंटवारे से लेकर गठबंधन के नेतृत्व पर क्या पेंच है,उधर जिस अध्यादेश को कांग्रेस के सपोर्ट करने से आम आदमी पार्टी खुश होकर बैंगलोर चली आई उसी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है,क्या खास रहा इस सुनवाई में, बाढ़ से तबाही की तस्वीरें आपने हमने सबने देखीं.. लेकिन मन में सवाल उठता है कि क्या इतने सारे नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस कर सकता है और
कुनो में चीतों की मौत के बाद एक एक्सपर्ट का दावा आया कि मौत की वजह उनके गले मे लगे पट्टे थे, सरकार ने इस कारण से इनकार तो कर दिया लेकिन बाकी चीतों के पट्टे हटवा दिए। असल बात क्या है?सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रोड्यूसर – चेतना काला
साउंड मिक्स – सचिन द्विवेदी