Listen

Description

नूंह हिंसा जो हफ़्ते की शुरुआत में हुई 48 घंटों बाद कई जगहों पर असर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर आज हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किए. नूंह के हालात और पुलिस पर उठे सवाल क्या हैं, संसद में हंगामा रोज़ हो रहा है मगर आज क्या क्या हुआ, पुतिन के एक चेतावनी भरे बयान.. साथ ही बेलारूस पोलैंड में जंग के बादल सिर्फ गरजेंगे या बरसेंगे,कूनो नेशनल पार्क में नौवें चीते की मौत आज हो गई. विदेशी चीता एक्सपर्ट्स ने चिट्ठी लिखकर सुप्रीम कोर्ट से कहा- भारतीय अधिकारियों की लापरवाही इसका कारण है.
और मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने मुंबई में खुदकुशी क्यों की? सुनिए ‘दिन भर’ में.

प्रोड्यूसर – चेतना काला
साउंड मिक्स – सचिन द्विवेदी