Listen

Description

बंगाल में ममता बनर्जी के धरने के क्या मायने निकाले जा रहे हैं और सूबे की CM पर लगे आरोपों को वहां की जनता कैसे देख रही है? कोरोना के इलाज में रेमडेसिविर उपयोगी है भी या नहीं? 10 वी और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं ऑनलाइन कराने में क्या दिक्क़तें हैं और देश के तमाम शिक्षाविदों का इस फ़ैसले पर क्या कहना है? पाकिस्तान दौरे पर रूस के विदेश मंत्री ने ऐसा क्या कहा था जिसके लिए भारत को चिंतिंत होना चाहिए, सुनिए आज के 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.