FATF की बैठक आज से शुरू हो गई है. पाकिस्तान अभी ग्रे लिस्ट में है तो क्या इसको अबकी बार ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा या ग्रे में ही रहेगा? भारत में रोज़ाना आने वाले कोरोना मामलों में कमी हो रही है और रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है. इसके पीछे की वजह क्या है? बिहार में चुनाव से पहले लाए गए महागठबंधन, कांग्रेस और आरजेडी के घोषणापत्रों में क्या है, सुनिए 'दिन भर' में अमन गुप्ता से.