एनसीपी नेता और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार कह रहे हैं कि वो राज्य के लीडर ऑफ ओपोजिशन का पद नहीं चाहते. ये वही पवार हैं जो सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कह रहे थे कि वो राज्य की जिम्मेदारियों से ख़ुश हैं. क्यों बदला है अजीत पवार का रुख और यहाँ से उनकी राजनीति का भविष्य क्या है, एंटीबायटिक्स के धड़ल्ले से इस्तेमाल के चलते बीमारियां बढ़ गई हैं... भारत वो तीसरा देश है जहां ऐसी बीमारियां सबसे ज़्यादा हुईं. ऐसा हुआ क्यों और रुकेगा कैसे, और आधे असम में बारिश ने बाढ़ बरपा दी है, ढाई लाख से ज़्यादा लोग आसमान की ओर ताक रहे हैं कि बारिश कब बंद हो.. क्या हैं हालात और कब तक राहत मिलने की उम्मीद है और समंदर में खो गई है एक सबमर्सिबल की जो डूबे हुए टाइटेनिक का मलबा दिखाने निकली थी.. सर्च ऑपरेशन कहां तक पहुंचा औऱ किस तरह होता है? सुनिए ‘दिन भर में.
प्रोड्यूसर- चेतना काला
साउंड मिक्स – सचिन द्विवेदी