Listen

Description

संसद में मॉनसून सत्र का हंगामा चौथे दिन भी जारी रहा. आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के निलंबन से लेकर BJP के इंडिया अलायंस पर हमले तक गरमागरमी बनी रही, गीतिका शर्मा आत्महत्या केस के बारह साल पुराने मामले में हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री गोपाल कांडा आज बरी हो गए. ये मामला था क्या और 12 साल क्यों लग गए फैसले में. किस आधार पर बरी हुए कांडा, मणिपुर के बाद हिंसा की खबरें मेघालय से आ रही हैं लेकिन वजह अलग है. सीएम के घर पर हमला तक हुआ है और इजराइल में लोग फिर से सड़कों पर हैं, जबकि प्रधानमंत्री नेतन्याहू मुश्किलें में. सुनिए 'दिन भर' में.
प्रोड्यूसर: चेतना काला
साउन्ड मिक्स: कपिल देव सिंह