Listen

Description

बीते कुछ दिनों में एआई यानी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस को लेकर ढेरों बहस है. काम आसान होगा से लेकर नौकरियां खाएगा तक के ओपिनियन हैं. हर इंडस्ट्री एआई से क्या काम ले सकती है ये चेक करने में लगी हुई है,इसी दौरान एक नया इस्तेमाल सामने आया. आवाजों के लिए इसका इस्तेमाल. आपकी जैसी हूबहू आवाज निकाला जा सकता है इस फीचर से. एक बार सैंपल लेकर आपकी आवाज में कुछ भी बुलवाया जा सकता है और सुनकर आप भी कह देंगे कि ये तो आपकी ही आवाज है ये काम कैसे करेगा और क्या ऐसा करना लीगल है? क्योंकि इसके दुरुपयोग के मामले भी तो आएंगे. सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में.

प्रोड्यूसर: रोहित अनिल त्रिपाठी
साउन्ड मिक्सिंग: अमृत रेजी