Listen

Description

वैसे तो भारत में हज़ार से भी ज़्यादा भाषाएं हैं और बोलियां तो दस हज़ार से भी ज़्यादा. मगर इनमें सिर्फ 22 भाषाएं ऐसी हैं जिन्हें आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला है. तो ये भाषाएं कौन सी हैं, इन्हें कब ये दर्जा दिया गया, किसी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की प्रक्रिया क्या है और संविधान की आठवीं अनुसूची में इसके लिए क्या कहा गया है, सुनिए ‘ज्ञान ध्यान’ के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.