हम रोज़ ही अपने ज़रूरत के हिसाब न जाने कितनी चीजें इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बहुत सी चीजों के बारे में हमें जानकारी अधूरी ही है. उनकी बनावट ऐसी क्योँ है ये हमें पता नहीं. ऐसी ही एक चीज है कलम. हम रोज़ ही यूज में लाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि पेन के ढक्कन में एक छेद होता है. देखा हो तो ये भी सवाल दिमाग मे आया होगा कि ऐसा क्यों होता है. वजह बहुत दिलचस्प है और वही वजह ले कर आए हैं हम आज के ज्ञानध्यान में.