Listen

Description

हवाई जहाज़ से पहले इंसान हवाई यात्रा के लिए एयर शिप का इस्तेमाल करता था और बीसवीं सदी की शुरुआत में ऐसी कई एयरशिप थीं जो एक देश से दूसरे देश का सफर तय करती थीं। ये एक बड़ी सी जहाज़नुमा शिप होती थीं, जिनमें ऊपर की तरफ गैस भरी जाती थी और फिर ये हवा में उठने लगती थीं। पर इन एयर शिप्स का जब भी ज़िक्र आता है तो याद किया जाता है हिंडनबर्ग को और उसके साथ हुए एक हादसे को।