Listen

Description

यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने एक ऐसा टेस्ट किया है, जिसके बाद एस्ट्रोनॉट्स स्पेस में खाना बना सकेंगे. स्पेस में खाना पकाने की दिशा में ESA का ये प्रयोग सफल बताया जा रहा है. रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने एक एक्सपेरिमेंट किया. वो ये जानना चाहते थे कि क्या माइक्रोग्रैविटी की कंडीशंस में आलू को खाने लायक पकाया जा सकता है. ये रिसर्च जर्नल फ़ूड रिसर्च एंड इंटरनेशनल में छपी है. इस एक्सपेरिमेंट के लिए एक एयरक्राफ्ट को ख़ास तौर पर तैयार किया गया. कैसे एक्सपेरिमेंट किया गया, इस एक्सपेरिमेंट के आने वाले दिनों में क्या फायदे होंगे? सुनिए ज्ञान ध्यान में.