Listen

Description

अभी पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौर पर गए थे, और वापसी में उनका मिश्र का भी दौरा था और इस सप्ताह उनका फ्रांस का दौरा होना है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 14 जुलाई को मनाए जाने वाले बैस्टिल डे के मौके पर गेस्ट ऑफ़ ऑनर के तौर पर बुलाया है, बैस्टिल डे के परेड में भारतीय सशस्त्र बल भी हिस्सा लेगा. फ्लाईपास्ट में भारतीय वायुसेना के चार राफेल लड़ाकू विमान और दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान उड़ान भरेंगे. मगर पहला सवाय ये उठता है कि आख़िर ये बैस्टिल डे है क्या, सुनिए ज्ञान-ध्यान में.