आपने शायद पैरासाइट के बारे में पढ़ा होगा, हिन्दी में उसे परजीवी कहते हैं, ये वो जीव होते हैं जो अपना भोजन दूसरे जीवों के शरीर के बाहर अथवा भीतर रहकर प्राप्त करते हैं, जैसे मच्छर या खटमल. और ये पैरासाइट जिसके शरीर से अपने लिए भोजन लेते हैं, उसे होस्ट कहते हैं. आज हम एक ऐसे ही पैरासाइट की बात करेंगे, जो अपने पैरासाइट को एक तरह से जॉम्बी बना देता है. उसे वो करने के लिए मजबूर कर देता है जो वो ख़ुद के लिए चाहता है और आख़िर में पानी में डुबा देता है. ऐसे तो इसे निमार्टोमर्फ़ा कहते हैं, लेकिन इसका चर्चित नाम हेयर वार्म है, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में.
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी