Listen

Description

21 वीं सदी को अगर सूचना क्रांति का युग कहा जाए तो ये अतिशयोक्ति नहीं होगी. खबर पहले ब्रेक करने की होड जो केवल मीडिया संस्थानों तक थी अब सोशल मीडिया पर भी छा चुकी है. मध्यप्रदेश में एक शख्स ने दूसरे के ऊपर पेशाब कर दिया, सारे लोग उसकी वीडियो अपनी वॉल पर लगाने लगे. मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर परेड कराया गया. वो भी वीडियो शेयर होने लगी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट को कहना पड़ा कि सरकार उस वीडियो के प्रसार को रोके. जो लोग ना मानें उस पर ऐक्शन हो. यहाँ से संविधान के अनुच्छेद 69A के तहत ऐक्शन शुरू हुआ. जानिए क्या हैं इसके तहत नियम-कानून इस एपिसोड में.