Listen

Description

हरियाणा में बीते दिनों दंगे भड़के थे, वहाँ की खापों ने तुरंत ऐलान किया कि पंचायत बुलाई जाए। कुछ ऐसी अपील की गई जो समस्याजनक भी थी और कुछ अपीलें शांति की भी थी. देश में वक्त वक्त पर हुए किसान आंदोलनों में भी हमने एक शब्द जरूर सुना है और वो है खाप.ऐसी खबरें भी आती हैं कि जाति से बाहर शादी करने पर खाप ने बहिष्कार का फैसला दे दिया. क्या हैं ये खाप और इनका रोल क्या है, पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद. इनके नियम कानून कैसे हैं, कहाँ से शुरू हुई थी ये परंपरा? सुनिए इस एपिसोड में.