Listen

Description

पीने-पिलाने का शौक़ बड़ी चीज़ होती है साहब… इस फ़ेहरिस्त में शराब, चाय और कॉफ़ी का नाम बेहद अदब से लिया जाता है. आज हमने कॉफ़ी को चुना है. इसके दीवानों के दिन की शुरुआत बिना एक कप कॉफ़ी के नहीं होती, कहते हैं इससे दिमाग के घोड़े खुल जाते हैं. एस्प्रेसो, लाते, कैपेचीनो ये कॉफ़ी के कुछ प्रकार होते हैं. क्या अंतर होता है इनमें, दुनिया में सबसे पहले किसने कॉफ़ी पी थी, भारत में कॉफ़ी कहां से आई, इसके इतिहास के बारे में सुनिए गर्वित श्रीवास्तव से 'ज्ञान ध्यान' में.

प्रोड्यूसर- कुंदन कुमार
साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी