13 दिसंबर 2023 को संसद के शीतकालीन सत्र का नौवा दिन था.आम दिनों की ही तरह लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी. इसी बीच दर्शक दीर्घा से दो लोग सांसदों के बीच कूद पड़े. इन लोगों ने अपने हाथ में गैस की केन थी, जिनसे पीला धुआं निकला. नारे लगाते हुए ये लोग पकड़ जरूर लिए गए और पीटे भी गए. लेकिन ये सवाल ज़रूर छोड़ गए कि क्या वाकई इतना आसान है संसद में पहुँच पाना? यदि नहीं तो संसद में बतौर विजिटर जाने का प्रॉसेस क्या है? 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में सुनिए इन्हीं सवालों के जवाब.