प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के अगले ही दिन मंदिर के अंदर जाने के लिए लोगों की बहुत बड़ी भीड़ देखी गयी। ये माना जा रहा है कि पहले दिन ही लगभग 20 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, और आगे भी ऐसी ही भीड़ देखने को मिलेगी, लेकिन राम मंदिर के अलावा भी हमारे देश में ऐसे बहुत सारे मंदिर हैं जहां रिकॉर्ड स्तर पर भीड़ होती है... उन मंदिरों की संपत्ति भी इतनी है कि आप सुनें तो यकीन न हों, वो मंदिर कब बनें, किसने बनाए, अयोध्या का राम मंदिर इन मंदिरों की लिस्ट में कहां आता है, सभी सवालों के जवाब सुनिए 'ज्ञान ध्यान' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
रिसर्च- कुंदन
साउंड मिक्स- शुभ्रता माथुर