Listen

Description

बादलों में दिखने वाली आकृतियाँ अंधेरे कमरे की कुर्सी पर रखे कपड़े भी आपको सेकंड भर के लिए कोई डरावना भ्रम दे सकते हैं. सोशल मीडिया पर रहे-सहे वायरल होने वाले कई पोस्ट में भी आपने रैंडम चीज़ों में कभी चेहरा तो कभी जानवर जैसा कुछ पक्का देखा होगा. कभी सोचा है कि जब असल में ये बादल है या सीलन से उखड़ी दीवार है तो उसमें हमें ये चीज़ें क्यों दिखती हैं? क्या ये सिर्फ एक बेमतलब का भ्रम है या इसका कुछ कारण भी है? जानिए इन्हीं सवालों के जवाब, आज के ज्ञान ध्यान में.

रिसर्च- निशांत तिवारी
साउंड मिक्स- नितिन रावत