साल 2023 की जुलाई. मणिपुर भयंकर हिंसा से जूझ रहा था. इसी दौरान एक वीभत्स वीडियो वायरल हुआ जिसमें बहुत से पुरुष ग्रुप बनाकर दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमा रहे थे. पुलिसिया कारवाई तो हुई इस मामले पर लेकिन इसी दौरान एक टर्म चर्चा में आया. जीरो एफआईआर. साल 2012 में संविधान में जोड़े गए इस नियम की इस बात के लिए चर्चा थी कि पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों के एफआईआर तो छोड़ दें जीरो एफआईआर तक नहीं की. क्या है ये जीरो एफआईआर और किन मामलों में ये प्रभावी हो जाता है? सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' में.
प्रोड्यूसर: चेतना काला
साउन्ड मिक्स: सचिन द्विवेदी