देश में कोरोना की तीसरी लहर के बारे में हर कोई जानना चाहता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर IIT कानपुर का एक ग्राफ वायरल हो रहा है. इस ग्राफ के साथ दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर 15 जुलाई तक आ जाएगी. लोगों का कहना है कि ये ग्राफ IIT कानपुर के प्रोफेसर ने बनाया है और उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर की भी सटीक भविष्यवाणी की थी इसीलिए इस ग्राफ पर भरोसा करना चाहिए. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.