Listen

Description

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण से ठीक पहले इंडिया टुडे के हवाले से एक सर्वे का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहे आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सीटें घटने और सपा और कांग्रेस की सीटें बढ़ने का अनुमान है. स्क्रीनशॉट में बीजेपी को 2019 की 62 सीटों के मुक़ाबले 52 सीटें दी गई हैं. वहीं सपा की सीटें 5 से बढ़कर 17 और कांग्रेस की 1 से बढ़कर 5 हो जाने का अनुमान लगाया गया है. क्या है इस वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.