बीते दिनों राजस्थान में गठित 19 नए जिलों का उद्घाटन किया गया. उदयपुर के पास स्थित ‘सलूंबर’ भी इनमें से एक जिला है. अब सोशल मीडिया पर सलूंबर के उद्घाटन
समारोह का एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो के जरिए ये कहने की कोशिश की जा रही है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सलूंबर जिले का उद्घाटन इस्लामिक रीति-रिवाजों से कराया. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.