सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 200 करोड़ रुपये दान दिए हैं. और इन पैसों का इस्तेमाल कश्मीरी पंडितों की मदद के लिए किया जाएगा. ऐसा कहते हुए लोग सबूत के तौर पर एक फोटो शेयर कर रहे हैं, जिसमें विवेक रंजन अग्निहोत्री, उनकी पत्नी पल्लवी जोशी, फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता अभिषेक अग्रवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.