Listen

Description

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान 26 अप्रैल को होने वाले हैं. इस चरण में राजस्थान के अजमेर और पाली समेत कुल 13 लोकसभा सीटों पर भी चुनाव होंगे. इस बीच राजस्थान सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता किरोड़ीलाल मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में किरोड़ीलाल मीणा को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, “मोदी जी 400 पार करेंगे, तो आरक्षण को भी खत्म करेंगे और संविधान को भी बदल देंगे." क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.