Listen

Description

दिल्ली में ‘शीशमहल’ को लेकर अरविंद केजरीवाल को घेरने वाली रेखा गुप्ता ने क्या अब खुद सीएम बनने के बाद 50 लाख की लग्जरी कार खरीद ली है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो इसी दावे के साथ खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में काले रंग की एक चमचमाती कार देखी जा सकती है जिस पर दिल्ली के नंबर ‘DL11CM0001’ की प्लेट लगी है. वीडियो को शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि रेखा गुप्ता ने कहा था कि वो ‘शीशमहल’ में नहीं जाएंगी, लेकिन सीएम बनते ही उन्होंने टैक्स पेयर्स के पैसे से अपने लिए 50 लाख की कार खरीद ली. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.