Listen

Description

500 रुपये के नोट से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें 500 के नोट की एक फोटो दिख रही है, जिसके सीरियल नंबर के बीच में स्टार चिह्न (*) बना हुआ है. इस फोटो को शेयर करने वाले लोग लिख रहे हैं कि पिछले दो-तीन दिनों से स्टार चिह्न वाले 500 रुपये के नकली नोट बाजार में आ गए हैं. साथ ही दावा किया जा रहा कि 'इंडसइंड बैंक' ने ऐसे नोटों को वापस लौटाया है. लोग इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा फैलाने की अपील कर रहे हैं जिससे जनता में जागरूकता फैले. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.