Listen

Description

क्या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, ट्रैक्टर की तस्वीर और फैंसी नंबर वाले पांच रुपये के नोट के बदले पांच लाख रुपये दे रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट्स के जरिये यही दावा किया जा रहा है. इस तरह के नोट के बारे में सोशल मीडिया पर और भी कई दावे किए गए हैं. मिसाल के तौर पर, एक पोस्ट में  कहा जा रहा है कि अगर आपके पास पांच रुपये का ट्रैक्टर वाला नोट है, तो आपको 'oldcoinprice.in' वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारियां डालने भर से सात लाख रुपये मिल सकते हैं. वो भी 24 घंटे के अंदर. ऐसे ही एक वीडियो में एक न्यूज रिपोर्ट का अंश भी दिखाया गया है जिसमें एंकर कहती है कि पांच रुपये का ये नोट आपको पांच लाख दिला सकता है. वीडियो में इस न्यूज रिपोर्ट के बाद एक व्यक्ति कहता है, "जैसा कि आपने अभी न्यूज रिपोर्ट में देखा कि आपके पास पांच रुपये वाला ट्रैक्टर वाला नोट है, तो उसे बेचकर आप पांच लाख रुपये कमा सकते हैं." क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.