कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया सीएम चुना गया है. कैप्टन के सीएम पद छोड़ने के बाद से सोशल मीडिया पर अमरिंदर सिंह की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो गृह मंत्री अमित शाह के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ दावे में कहा जा रहा है कि अमरिंदर सिंह सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अमित शाह से मिले और बीजेपी में जाने वाले हैं. तो क्या है इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में