राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर खूब चहल-पहल है. इस बीच ‘भारत का बच्चा-बच्चा, जय श्री राम बोलेगा’ गाने पर कथित तौर पर डांस करते एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. इसे पोस्ट करने वाले कई लोग कह रहे हैं कि ये पुलिसवाला असल में रात दस बजे के बाद किसी पार्टी में डीजे बंद करवाने पहुंचा था. लेकिन जब उसने देखा कि पार्टी में ‘भारत का बच्चा बच्चा-बच्चा, जय श्री राम बोलेगा’ गाना बज रहा है, तो वो खुद भी डीजे के साथ इस गाने पर झूमने लगा. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.